वन भूमि में पेड़ कटाई व अवैद्य भूमि कब्जा के खिलाफ मुखिया और ग्रामीणों ने खोला मोर्चा । पर्यावरण संरक्षण पर आघात।

चतरा:
प्रखंड के राजपुर पंचायत के भांग कुरकुट्टा गांव निवासी प्रेम दांगी पिता सहदेव दांगी द्वारा वन भूमि पर लगे सैकड़ों हरे पेड़ के अवैध कटाई के साथ साथ वन भूमि पर जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर कब्जा कर लिया गया है।
स्थानीय राजपुर पंचायत के मुखिया विकास कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह और बुढ़ी गड़ा के जनता ने जब इसकी घटना का घटना स्थल पर जाकर जांच किया तो घटना सही पाया।
वही बूढी गड़ा के ग्रामीणों द्वारा वन प्रमंडल पदाधिकारी चतरा को लिखित आवेदन में कहा गया है की ग्राम भांग कुरकुटा के खाता संख्या 55 के प्लॉट संख्या एक पर दिनांक 5 सितंबर को जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर लगाकर सैकड़ो हरे पेड़ और वन भूमि पर ट्रैक्टर से हल चलाकर कब्जा कर लिया गया। 
वही ग्रामीणों और राजपुर मुखिया का कहना है की सरकार करोड़ों रूपया पेड़ लगाने पर खर्च करती है, और एक व्यक्ति के द्वारा मोटे हरे पेड़ को काटकर पर्यावरण को क्षति पहुंचाया जा रहा है, जो एक गंभीर अपराध है। वही ग्रामीणों का कहना है की पूरे मामले का उचित जांच करके दोषियों के खिलाफ  उचित कानूनी कार्रवाई किया जाए।
और नया पुराने