जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक साईबर अपराध के नेतृत्व में पु०नि०, जयन्त तिर्की, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए जामताड़ा थानान्तर्गत ग्राम बेना के मैदान मंदिर के पास छापेमारी कर पांच साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से लगभग 11 मोबाईल,14 सिम, एक मोटरसाइकिल जब्त किया गया है।
बताते चलें कि गिरफ्तार साइबर अपराधी साकिम अंसारी, रकीम अंसारी दोनों अपने सगे भाई हैं, निवासी ग्राम शहरपुरा, थाना जामताड़ा। शाहरूख अंसारी ग्राम बेवा, थाना मिहिजाम, सरफराज असारी ग्राम राजाभिठा, थाना नारायणपुर गुड्डु सिंह ग्राम मट, थाना करमाटाड के विरुद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 51/24 दिनाक 03.09.2024 धारा 111(2)(!!)/317(2)/317(4)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) Β.Ν.S 2023 &66(B)(C) (D) आई टी एक्ट. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। बताते चलें कि गिरफ्तार साइबर चोरों के द्वारा
Nearbuyएप से Phone पे पर 1,000 रू का CashBack का मैसेज भेजा जाता था और
इसको Accept करने के लिए बोलते थे जैसे ही Accept किया जाता है तो ये लोगों का nearbuy एप में पैसा आ जाता है। पूरे पैसा से ये लोग ऑनलाईन खरीददारी कर लेते है।
विदित हो कि प्राथमिकी अभियुक्त सकीम अंसारी, ग्राम शहरपुरा, जामताड़ा, जिला जामताड़ा के विरूद्ध पूर्व में साईबर अपराध कांड संख्या 05/24, 05.02.2024, धारा 414/419/420/467/468/471/120 (B) भा०द०वि० एवं 66 (बी) (सी) (डी) आई०टी० एक्ट में आरोप पत्रित है।