आंवला खाने के नुकसान: वैसे तो आयुर्वेद में वरदान स्वरूप माना जाने वाला आंवला न सिर्फ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, बल्कि यह स्किन और बालों से जुड़ी कई समस्या को दूर करके उन्हें खूबसूरत बनाने का काम भी करता है। इसे विटामिन C का बहुत ही अच्छा सोर्स माना जाता है। साथ ही कई और भी पोषक तत्वों की खान होता है।
इसके सेवन से कई तरह के बीमारियां और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इसे खाने के कई नुकसान भी है। तो चलिए जानते हैं कि आंवले का सेवन कैसे करने पर सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
दरअसल, आंवले का सेवन कई तरह से किया जाता है। लोग इसका जूस, मुरब्बा, चटनी और कैंडी के रूप में इस्तेमाल करते हैं। वहीं कई लोग इसे कच्चा खाना भी पसंद करते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि शरीर की कई परेशानियों को दूर करने वाला आंवला कच्चा खाने पर सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप भी आंवले को कच्चा खाना पसंद करते हैं, या फिर खाते हैं, तो इससे होने वाले नुकसान के बारे में जरूर जान लें।
कच्चा आंवला सेहत के लिए क्यों होता है नुकसानदायक ?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कच्चे आंवले में प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियन, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हालांकि इसका अधिक सेवन करने से स्किन, हाई ब्लड प्रेशर और सर्दी-जुकाम जैसी कई समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कच्चा आंवला खाने से कौन-कौन सी समस्याएं आपको घेर सकती हैं।
कच्चा आंवला खाने से सेहत को होते हैं ये नुकसान:
*लो ब्लड शुगर
अगर आप कच्चे आंवले का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं, तो आपको लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है। ऐसे में जो लोग पहले से ही डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें कच्चे आंवले के सेवन से बचना चाहिए।
*ड्राई स्किन
कच्चा आंवला खाना स्किन के लिए नुकसानदायक होता है। दरअसल, इसे खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है, जिसकी कारण स्किन ड्राई हो सकती है।
*सर्दी-जुकाम
आपको बता दें कि आंवले की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण कच्चे आंवले का ज्यादा सेवन करने से सर्दी-जुकाम का रिस्क कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर किसी को जल्द सर्दी-जुकाम हो जाता है, तो उन्हें कच्चे आंवले को खाने से बचना चाहिए।
*खून के थक्के बनना
अगर आपकी सर्जरी हुई है, तो आपको कच्चे आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, कच्चा आंवला खाने से शरीर में खून के थक्के बनने लगते हैं, जिसके कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
*पेट के लिए
कच्चा आंवला पेट के लिए भी बहुत ही नुकसानदायक होता है। इसके सेवन से एसिडिटी और कब्ज की समस्या हो सकती है।